फोटो 27 एचएएमपी 30- मृतक परशुराम की फाइल फोटो। परिजन
- फोटो : करंट से झुलसी किशोरी।
मौदहा। कोतवाली क्षेत्र के मकरांव गांव में पत्नी और साले से विवाद के बाद युवक ने फंदा लगा आत्महत्या कर ली। बुधवार सुबह गांव के बाहर नलकूप के पास बबूल के पेड़ पर उसका शव लटका मिला। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू की है।
गांव निवासी परशुराम (35) पुत्र कलाराम का मंगलवार रात किसी बात पर पत्नी पूनम और साले सोनू से विवाद हो गया था। परिजनों के अनुसार देर रात तक घर में कहासुनी होती रही। रात में साले और बहनोई के बीच मारपीट भी हुई। इससे आहत होकर परशुराम रात में ही घर से निकल गया था। बुधवार सुबह करीब चार बजे उसने गांव के बाहर नलकूप के पास खड़े बबूल के पेड़ में फंदा लगाकर जान दे दी।
मृतक के बड़े भाई आशाराम ने बताया कि पत्नी और साले से विवाद के बाद भाई घर से निकल गया था। इसके बाद उसका शव मिला। मृतक अपने पीछे एक बेटा और एक बेटी छोड़ गया है। कोतवाल संतोष सिंह ने बताया कि अभी तक परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है।