राठ। तहसील सभागार में अधिवक्ता संघ की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का मंगलवार को शपथ ग्रहण समारोह हुआ। मुख्य अतिथि विधायक मनीषा अनुरागी व विशिष्ठ अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष जयंती संतराम राजपूत रहीं।
एसडीएम ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष गनपत सिंह महान व महामंत्री सोहित मिश्रा को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। वरिष्ठ उपाध्यक्ष शेर मोहम्मद अंसारी, उपाध्यक्ष प्रथम राजीव कुमार द्विवेदी, उपाध्यक्ष द्वितीय प्रकाश मिश्रा, उपाध्यक्ष तृतीय वीरेंद्र कुमार अहिरवार, सहमंत्री जितेंद्र कुमार, सहमंत्री प्रथम धर्मेंद्र कुमार राजपूत, सहमंत्री द्वितीय श्याम सिंह राजपूत, वरिष्ठ सदस्य प्रथम सुधाकर सुमंत राव, वरिष्ठ सदस्य द्वितीय केशव कुमार सक्सेना, कनिष्ठ सदस्य शिवेंद्र प्रताप सिंह, कोषाध्यक्ष विशाल यादव समेत सदस्य जितेंद्र राजपूत, अभिमन्यु चौरसिया आदि को शपथ दिलाई गई।
अधिवक्ता संघ ने नगर में उपकारागार व एसीजेएम कोर्ट की मांग उठाई। विधायक व जिला पंचायत अध्यक्ष ने शासन स्तर तक मांगें पहुंचाकर पूरा कराने के प्रयास का आश्वासन दिया। संचालन महेंद्र सिंह राजपूत ने किया। इस अवसर पर तहसीलदार धर्मेंद्र कुमार सिंह, रामेंद्र सिंह परिहार, सूरजपाल सिंह परिहार, गोपीराम राजपूत, एमडी सिंह आदि अधिवक्ता व व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष केजी अग्रवाल, काशीप्रसाद गुप्ता आदि रहे।