फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के वाहन ने गाड़ी को मारी टक्कर, बाल-बाल बचा दंपती

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। पुलिस थाना सदर के तहत स्थानीय आरटीओ कार्यालय के पास पुलिस के वाहन ने एक कार को पीछे से टक्कर मार दी। इस टक्कर से कार का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। कार सवार दंपती सुरक्षित है। उधर, दंपती ने आरोप लगाए हैं कि हादसे के आधे घंटे बाद तक भी पुलिस की टीम मौके पर नहीं पहुंची, अगर यह हादसा आम लोगों का होता तो पुलिस तुरंत कार्रवाई करती, लेकिन पुलिस की गाड़ी से ही हादसा हुआ है तो पुलिस मौके पर भी देरी से आई।
विज्ञापन

कार सवार व्यक्ति ने कहा कि सामने से आ रही कार को पास देने के लिए जब उसने कार को एक साइड कर ब्रेक लगाई तो पीछे से आ रही पुलिस की वैन ने कार को जोरदार टक्कर मार दी। इस टक्कर में गाड़ी का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया व पिछला शीशा भी टूट गया है। वाहन चालक ने गाड़ी की मरम्मत करवाने की मांग की है।
इस संबंध में थाना प्रभारी सदर निर्मल सिंह ने कहा कि इस बारे में उन्हें देरी से सूचना मिली है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम भेजी गई है। अगर दंपती मेडिकल करवाना चाह रहा है तो उनका मेडिकल करवाया जाएगा। मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें