सुमेरपुर में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करती छात्राएं।
- फोटो : अमर उजाला
कस्बे में ज्ञानज्योति पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव में छात्र-छात्राओं ने मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। अपर जिलाधिकारी राजेश कुमार प्रजापति ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से बच्चों में निखार आता है। उधर, शुक्रवार को स्टेशन रोड स्थित ज्ञान ज्योति पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव बीआर पैलेस में
धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ एडीएम करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ बच्चों में अन्य प्रतिभाएं भी छिपी होती है जिन्हें निखारने के लिए ऐसे कार्यक्रम जरूरी है। कार्यक्रम में विद्यालय की छात्र-छात्राओं ने गीतों पर डांस प्रस्तुत किए। इस मौके पर डा.श्रेया, बीएसए डा.इंद्रजीत प्रजापति, प्रबंधक दलजीत सिंह, प्रधानाचार्य श्रवण सिंह गौर समेत शिक्षक शिक्षिकाएं व अभिभावक मौजूद रहे।