हमीरपुर। त्योहारों पर शांति व्यवस्था बनाए रखें। सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। यह बात क्षेत्राधिकारी ने शांति समिति की बैठक के दौरान कही।
कोतवाली परिसर में एसडीएम रवींद्र सिंह व सीओ रविप्रकाश की अध्यक्षता में बैठक हुई। एसडीएम ने सभी वर्गों के लोगों से त्योहारों को आपसी भाईचारे व सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने की अपील की। बैठक में कोतवाली प्रभारी दुर्गविजय सिंह, बली अहमद साबरी, गोलू सभासद, हाफिज जुल्फेकार साहब, हाफिज तनवीर साहब, मतिर रहमान, अनवर खान, व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष धीरू गुप्ता, विवेक गुप्ता, बालजी पांडेय, सब्बल अवस्थी, अवधेशचंद्र, अंजनी गुप्ता सहित अन्य संभ्रांत लोग मौजूद रहे।
भरुआसुमेरपुर संवाद के अनुसार थाना परिसर में आयोजित बैठक में थानाध्यक्ष भरत कुमार ने कहा कि जो भी शासन प्रशासन के निर्देशों का उल्लंघन करेगा उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर पेश इमाम हाफिज सैफुल्लाह, एम हबीब खान, महेश गुप्ता दीपू, डॉ. भवानीदीन, मुन्नीलाल अवस्थी मौजूद रहे।
मुस्करा संवाद के अनुसार थाना परिसर में थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने त्योहार को सौहार्द के साथ मनाने की अपील की इस मौके पर मुस्करा ब्लाक प्रमुख नारायण राजपूत, त्रिभुवन सिंह, प्रधान महेंद्र प्रताप सिंह अहिरवार, बब्बू राजपूत गहरौली, अभिषेक सोनाकिया, सिद्धीक सौदागर, बसवारी पेश इमाम सलमान, भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रमोद अग्रवाल व्यापार मंडल नगर अध्यक्ष शैलेंद्र अग्रवाल, सैंडी मौजूद रहे। गोहांड संवाद के अनुसार चौकी इंचार्ज राहुल मिश्रा की अध्यक्षता में बैठक हुई।