फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफवाह फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई- मंडलायुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
मौदहा (हमीरपुर)। कस्बे में अमन चैन बरकरार रखने के लिए तहसील सभागार में मंडलायुक्त व आईजी ने आला अधिकारियों व धर्मगुरुओं के अलावा समाजसेवी व शांति समितियों के सदस्यों के साथ बैठक की। अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

पिछले शुक्रवार को कस्बे के एक समुदाय की दुकानें बंद करने के मामले को शासन ने गंभीरता से लिया है। मंडलायुक्त दिनेश कुमार सिंह, आईजी जोन एसके भगत, जिलाधिकारी डा.चंद्रभूषण व पुलिस अधीक्षक शुभम पटेल बैठक में रहे। मंडलायुक्त ने कहा कि मिल जुलकर काम करें। कहा कि शुक्रवार को एक वर्ग ने दुकानें बंद कीं और प्रशासन को पहले से इसकी भनक तक नहीं लगी। आगे ऐसी घटनाएं नहीं होनी चाहिए। कस्बे को दो जोनों में बाटने के साथ ही 25 सेक्टर बनाए गए हैं। इनमें 127 मोहल्ला वार्ड समितियों का गठन भी किया गया है। स्थानीय व बाहरी पुलिस भी साथ काम करेगी।
बैठक में सभी वर्ग के धर्म गुरु, समाजसेवी, संभ्रान्त व्यक्ति मौजूद रहे। बैठक के बाद अधिकारियों का रूट मार्च हुआ। जिन्होंने वार्ड व मोहल्ला समितियों की बैठकें भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें