फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर/सुमेरपुर/मौदहा। जिलाधिकारी डॉ.चंद्रभूषण व ज्वाइंट मजिस्ट्रेट संजय कुमार मीणा ने शनिवार को शहर सहित मौदहा व सुमेरपुर कस्बों व ग्रामीण क्षेत्रों में बने मतदान स्थलों की व्यवस्थाओं को देखा। मतदान केंद्रों में किसी तरह की अव्यवस्था न हो इसके लिए पूर्व से ही निरीक्षण साफ-सफाई, बिजली, पानी आदि व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सुमेरपुर में दोपहर को डीएम व एसडीएम कस्बा पहुंचकर पोलिंग बूथों का अवलोकन किया। उन्होंने बूथों में आने-जाने के रास्तों के साथ बाउंड्रीवाल, बिजली, पानी, साफ-सफाई, शौचालय आदि का निरीक्षण किया।
उधर, मौदहा नगर के तीन इंटर कालेजों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। रहमानिया कालेज में एक गिरी इमारत के मलबे को 15 जनवरी तक हटवाने के निर्देश दिए। नेशनल कालेज मतदान केंद्र में घटे मतदाताओं पर बीएलओ ने बताया कि बड़ी संख्या में मतदाता छत्तीसगढ़ के दुर्ग, रायपुर, भिलाई में रहते हैं। डीएम ने कहा ऐसे जो भी मतदाता हैं जो बाहर रह रहे है,ं यहां की मतदाता सूची से अपना नाम या तो स्थानांतरण करा लें या फिर यहां आकर मतदान करें। एसडीएम सुरेंद्र कुमार सिंह, सीओ रवि प्रकाश के साथ रहमानियां कालेज में पर कंबलों का वितरण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें