फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीडीओ ने बाल विकास कार्यालय का किया औचक निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
भरुआसुमेरपुर। ग्रामीण क्षेत्रों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाओं की भर्ती के लिए बाल विकास कार्यालय में आवेदनपत्र जमा करने के लिए भीड़ उमड़ रही है। बुधवार को समीक्षा बैठक में आए सीडीओ ने बाल विकास कार्यालय का निरीक्षण कर आवेदन प्रक्रिया की जानकारी ली। उन्होंने सीडीपीओ को पात्रता के अनुसार आवेदन लेने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

ब्लाक क्षेत्र में रिक्त 16 आंगनबाड़ी केंद्रों व एक मिनी आंगनबाड़ी केंद्र के लिए कार्यकर्ताओं का चयन किया जाना है। साथ ही 28 सहायिकाओं का चयन होना है। इसके लिए ग्राम पंचायतों से लोग आवेदन कर रहे हैं। बुधवार को समीक्षा बैठक लेने आए मुख्य विकास अधिकारी कमलेश कुमार वैश्य ने बाल विकास कार्यालय का निरीक्षण किया।
उन्होंने सीडीपीओ माया देवी से पात्रता के अनुसार आवेदन लेने के निर्देश दिए। इस पर सीडीपीओ ने आवेदन पत्रों को दिखाते हुए बताया कि वह प्रत्येक आवेदन में आय, जाति, निवास, दिव्यांग, विधवा, परित्यक्ता शैक्षिक प्रमाण पत्र के अभिलेख संलग्न कर रहे हैं। इसके साथ ही आवेदन में इन सभी प्रपत्रों को संलग्नक के रूप में दिखा रहे हैं। सीडीओ ने पात्रता के अनुसार चयन सूची बनाए जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें