मौदहा। कानपुर-बांदा रेल लाइन पर अरतरा तिंदुही रेलवे क्रासिंग के बीच कस्बा निवासी युवक ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। भाई की जमानत कराने के लिए घर से रखे तीन हजार रुपये जुएं में हारने से तनाव में था। चौधराना मोहल्ला निवासी सलाहउद्दीन उर्फ कल्लन (23) के बड़े भाई शमशुद्दीन का पुलिस ने रविवार को एक विवाद समारोह में शांति भंग में चालान कर दिया था। उनके भाई शमशुद्दीन ने बताया कल्लन उनकी जमानत कराने के लिए घर से तीन हजार रुपये लेकर निकला था। जो रास्ते में कहीं हो रहे जुए में हार गए।
जिसके बाद घर में किसी भी विवाद से बचने के लिए अपना मोबाइल फोन बेचने के लिए घूमता रहा, रात में घर नहीं लौटा तो उन लोगों ने करीब नौ दस बजे रात तक तलाश की है। लेकिन वह नहीं मिले। सुबह घटना की जानकारी मिली। घर में हुई इस मौत को लेकर मां और पत्नी बेसुध हैं। बताया तनाव में उसने आत्महत्या की है। बताया वह शादीशुदा थे। पत्नी व एक साल की बेटी को रोता छोड़ गए हैं। आटो चलाकर परिवार का भरण पोषण करते थे। (संवाद)