फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: जीपीएस मैपिंग के बाद होगी अधिग्रहण की कार्यवाही

Sat, 18 Oct 2025 01:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
भरुआ सुमेरपुर। कानपुर से कबरई तक बनने वाले ग्रीन फील्ड हाईवे का एनएचएआई ने जीपीएस मैपिंग का कार्य शुरू कराया है। इस कार्य के पूर्ण होने के उपरांत किसानों की भूमि को अधिग्रहण करके मुआवजा दिया जाएगा। इसके उपरांत मई तक इसका निर्माण शुरू होगा।
विज्ञापन


कानपुर से कबरई तक राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने फोरलेन ग्रीन फील्ड हाईवे को स्वीकृत प्रदान की है। मिट्टी की जांच के बाद अब एनएचएआई ने जीपीएस मैपिंग कार्य राजस्व कर्मियों को साथ लेकर शुरू किया है। एनएचएआई के सहायक अभियंता नीरज कुमार सिंह ने बताया कि जीपीएस मैपिंग कार्य पूर्ण होने के बाद किसानों की भूमि का अधिग्रहण करके मुआवजा दिया जाएगा। इसके बाद मई तक इसका निर्माण कार्य शुरू होगा। उन्होंने बताया कि इस वर्ष किसान चिहिन्त कृषि भूमि पर फसलें उगा सकते हैं। कस्बे के अलावा इंगोहटा आदि मौजों में जीपीएस मैपिंग का कार्य पूर्ण हो गया है। आगे की ओर कार्य चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें