मौदहा। पढ़ाई करने के मकसद से कस्बे में अपने भाई व बहन के साथ रह रही 11वीं की छात्रा ने अज्ञात कारणों के चलते फंदा लगाकर जान दे दी।
तिंदुही गांव निवासी खुशबू (16) पुत्री भूरा कुशवाहा अपने भाई-बहन के साथ कस्बे के नेशनल रोड स्थित एक मकान में किराये पर रहकर पढ़ाई करती थी। खुशबू के मामा सीताराम ने बताया कि दोपहर दो बजे उसका भाई उसे कमरे में सोता हुआ छोड़कर कोचिंग पढ़ने के लिए गया था। जब लौटा तो कमरे में बहन को दुपट्टे के सहारे लटकते हुए देखा। उसने भांजे की मदद से खुशबू को फंदे से उतार कर कस्बे के सरकारी अस्पताल ले गए, यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सीताराम ने बताया कि छात्रा चार बहन व एक भाई में चौथे नंबर की थी। कोतवाली प्रभारी उमेश कुमार सिंह ने घटना की जानकारी न होने की बात कही है।