फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: नशीला पदार्थ खिलाकर सामूहिक दुष्कर्म का लगाया आरोप

Sat, 21 Feb 2026 12:56 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिवांर (हमीरपुर)। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने दो युवकों पर कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया। शुक्रवार को न्यायालय के आदेश पर बिवांर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

पीड़िता ने आरोप लगाया कि छह माह पूर्व थानाक्षेत्र के गांव बंधुर बुजुर्ग निवासी करन प्रजापति व साथी दिनेश निवासी सायर ने कस्बे के एक रेस्टोरेंट में ले जाकर नशीला पदार्थ मिला कोल्डड्रिंक पिलाया। अचेत होने पर चौपहिया वाहन में बैठाकर दिल्ली ले गए। कमरे में बंद कर कई दिनों तक उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। किसी प्रकार वह चंगुल से छूटकर घर लौटी। परिजनों संग थाना पहुंचकर शिकायती पत्र दिया किंतु कोई कार्रवाई नहीं हुई। थाना प्रभारी नन्दराम प्रजापति ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर दोनों आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म समेत विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें