फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: दहेज के लिए विवाहिता को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने का आरोप

Sat, 21 Feb 2026 01:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिवांर (हमीरपुर)। तीन वर्ष पूर्व हुई शादी के बाद दहेज की मांग को लेकर विवाहिता ने पति समेत ससुरालियों पर पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने का आरोप लगाया। क्षेत्राधिकारी से शिकायत के बाद शुक्रवार को पति समेत पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के उमरी गांव निवासी आरती पुत्री रमेश ने पुलिस को बताया कि तीन वर्ष पूर्व उसकी शादी महोबा जिले के कबरई थानाक्षेत्र के गांव गंज निवासी हुकुम लाल प्रजापति के साथ हुई। आरोप है कि ससुरालीजन शादी के बाद से ही अतिरिक्त दहेज की मांग करते रहे। 13 फरवरी को चार लाख रुपये व सोने की चेन की मांग कर प्रताड़ित किया। इस दौरान पति, सास, ससुर, जेठ व ननदोई ने मिलकर मारपीट करते हुए शरीर पर पेट्रोल छिड़कर आग लगा दी। शोर मचाने पर पड़ोसियों ने बचाया। इस घटना के बाद ससुरालीजन उसे मायके छोड़ गए। आरोप है कि शिकायत के बाद भी बिवांर पुलिस ने कोई कार्रवाई न की।
इस संबंध में क्षेत्राधिकारी राजकुमार पांडेय ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर पति हुकुमलाल, सास इंद्राणी, ससुर रामनाथ, जेठ माखन व ननदोई राजा भइया के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें