फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: गोलीकांड का आरोपी तमंचा सहित गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मौदहा (हमीरपुर)। बिवांर थाना क्षेत्र के हिमौली गांव में बुजुर्ग को गोली मारने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 32 बोर का तमंचा व कारतूस बरामद हुआ है।
विज्ञापन

हिमौली गांव निवासी प्रेमनारायण ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। बताया कि 22 नवंबर को अब्बास अहमद और भोलू ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गालीगलौज की और जान से मारने की धमकी दी थी। आरोप है कि गांव के अब्बास अहमद ने जान से मारने की नीयत से उसके पिता सुंदरलाल को तमंचे से गोली मार दी थी। बिवांर थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज की थी। मंगलवार को अब्बास अहमद उर्फ चिरउआ को पारा जाने वाले मोड़ पर पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से 32 बोर का तमंचा व कारतूस बरामद हुआ है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें