फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: अपहरण व दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
भरुआ सुमेरपुर (हमीरपुर)। पुलिस ने किशोरी का अपहरण करने वाले हिस्ट्रीशीटर विपिन पाल को गिरफ्तार किया है। किशोरी के बयानों के आधार पर अपहरण के मामले में दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट की धाराएं बढ़ाई गई हैं।
विज्ञापन


आरोपी विपिन पाल कस्बे के बांकी मार्ग का निवासी है। आरोप है कि सात अगस्त को वह एक किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। किशोरी के पिता ने थाने में अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। दो दिन बाद किशोरी आरोपी के चंगुल से छूटकर घर पहुंची और परिजन को घटना बताई। परिजन के साथ थाने पहुंचने पर पुलिस ने उसके बयान दर्ज किए। थानाध्यक्ष पवन कुमार पटेल ने बताया कि आरोपी हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। वह कुछ माह पूर्व मौदहा में हुई लूट में गिरफ्तार हुआ था और जमानत पर बाहर था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें