फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: किशोरी से दुष्कर्म का आरोप, 16 दिन बाद प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
सरीला (हमीरपुर)। थानाक्षेत्र जरिया के एक गांव में किशोरी के साथ घर में घुसकर दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। घटना के 16 दिन बाद भाई की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। मामले की जांच के लिए फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं।
विज्ञापन


पीड़ित भाई ने बीते 31 जुलाई को पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 17 जुलाई 2026 की शाम करीब सात बजे गांव का ही आरोपी युवक शिवसिंह उसके घर में घुस आया और नाबालिग बहन के साथ जबरन दुष्कर्म किया। मामले को गंभीरता से लेते हुए फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। थाना प्रभारी मनोज कुमार पांडेय ने बताया कि पीड़िता के भाई की शिकायत पर पॉक्सो एक्ट के तहत आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें