फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: युवक से मारपीट कर 2.17 लाख लूटने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
भरुआ सुमेरपुर। स्टेशन मार्ग पर गुरुवार की रात बाइक सवार तीन युवकों पर एक युवक से मारपीट कर 2 लाख 17 हजार रुपये छीनने का आरोप लगा है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले हैं।
विज्ञापन

कस्बे के दुग्ध डेयरी मार्ग निवासी हुसैन ने थाना दिवस में एसपी को शिकायती पत्र दिया। उन्होंने बताया कि वह गुरुवार की रात करीब दो बजे स्टेशन से लौटकर बस स्टैंड की ओर आ रहा था। स्टेशन मार्ग पर उसकी बाइक खराब हो गई। वह बाइक वहीं छोड़कर पैदल चलने लगा। इसी दौरान बाइक सवार तीन युवक वहां पहुंचे और उसे रोककर गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। आरोप है कि युवकों ने उससे 2 लाख 17 हजार 200 रुपये छीन लिए और जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। थानाध्यक्ष पवन कुमार पटेल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। शिकायतकर्ता और आरोपी पूर्व परिचित हैं जिनमें आपसी विवाद का पहलू भी सामने आ रहा है। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें