भरुआसुमेरपुर। कानपुर-सागर हाईवे पर रविवार रात सौंखर मोड़ के पास खराब खड़े ट्रैक्टर-ट्राली से तेज रफ्तार बिना हेलमेट लगाए बाइक सवार पीछे से जा घुसा। हादसे में बाइक सवार मुर्गा कारोबारी युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
कस्बे के गढ़ी मोहल्ला निवासी रामबाबू वर्मा (30) सदर कोतवाली क्षेत्र के कुछेछा में मुर्गा व मछली का कारोबार करते हैं। रविवार देर रात 10 बजे वह दुकान बंद कर बाइक से लौट रहे थे। सौंखर मोड़ व नरायनपुर के मध्य हाईवे पर खराब खड़े ट्रैक्टर-ट्राली में यह बाइक सहित पीछे से जा घुसे। इस घटना में बाइक सवार मुर्गा कारोबारी की मौके पर ही मौत हो गई। अचानक हुई इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया। घटना के बाद पत्नी माया देवी, पुत्री अंशिका (3) रो रोकर बेहाल हैं।