फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरारा (हमीरपुर)। ददरी गांव के पास शनिवार की सुबह किसी अज्ञात बेकाबू वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

ललपुरा थाना क्षेत्र के टीकापुर गांव निवासी जसवंत (28) शनिवार की सुबह बाइक से मूसानगर जा रहा था। कुरारा-मनकी मार्ग पर ददरी गांव के पास पहुंचते ही किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सीएचसी में भर्ती कराया। वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सिमरा गांव निवासी अवधेश कुमार ने बताया कि घायल जसवंत कुमार उनका रिश्तेदार हैं। वह घाटमपुर से अपनी पत्नी को लेकर लौट रहे थे, सड़क पर पुलिस की जीप देखकर पता किया तो जसवंत बेहोशी की हालत में पड़ा था। थाने की जीप से सीएचसी में भर्ती कराया गया। हालत नाजुक होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें