फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में फिसल कर गिरने से अधेड़ की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
राठ। मझगवां थाना क्षेत्र के गांव खिरिया में गुरुवार की सुबह ग्राम प्रधान के बड़े भाई खेत में फिसलने से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें लेकर सीएचसी पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

गांव खिरिया के ग्राम प्रधान बृजेंद्र राजपूत ने बताया कि उनके बड़े भाई घनश्याम राजपूत (59) के पास 20 बीघे कृषि भूमि है। इस बार उन्होंने मूंग व मूंगफली की बुआई कराई थी। दो दिन से लगातार हो रही बारिश से फसलों को नुकसान हो रहा है। गुरुवार की सुबह लगभग 10 बजे वह खेत पर फसल देखने गए थे।
बारिश से खेत में कीचड़ होने पर उनका पैर फिसल गया और गंभीर रूप से घायल हो गए। काफी देर तक बेहोशी की हालत में खेत में पड़े रहे। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें सीएचसी लेकर गए। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मझगवां थानाध्यक्ष मिथलेश कुमार सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें