भरुआसुमेरपुर। हाइवे किनारे आईसीआईसीआई बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र का शटर तोड़कर बुधवार की रात चोर नगदी व लैपटॉप समेत लाखों का सामान उठा ले गए। सेवा केंद्र के संचालक ने पुलिस को तहरीर दी है।
हाईवे किनारे आईसीआईसीआई बैंक का ग्राहक सेवा केंद्र पूजा कंप्यूटर की दुकान में संचालित है। बुधवार को रात 8:30 बजे संचालक अविनाश सिंह रोजाना की तरह कामकाज निपटाने के बाद बंदकर घर चले गए। गुरुवार की सुबह शटर खुला होने की सूचना मिलने पर वह पहुंचे।
उन्होंने बताया 25 हजार रुपये नगद, दो लैपटॉप, कंप्यूटर हार्डवेयर सहित करीब 10 हजार का अन्य सामान चोरी गया है। संचालक की तहरीर पर कस्बा इंचार्ज रावेंद्र कुमार ने मौका मुआयना कर जल्द खुलासे का आश्वासन दिया है। उधर, व्यापार मंडल के आशीष गुप्ता व श्यामलाल गुप्ता ने चोरी की वारदात पर पुलिस की सक्रियता पर सवाल उठाया है।