मौदहा। कस्बा स्थित बड़े चौराहे के पास नेशनल हाईवे-34 पर तेज रफ्तार ट्रक चालक के अचानक ब्रेक लगाने से पीछे आ रही रोडवेज बस ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में बस चालक घायल हो गया। रोडवेज बस बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है।
बड़े चौराहे के पास हमीरपुर की ओर से आ रहे ट्रक चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया। तभी पीछे से आ रही रोडवेज बस ट्रक से टकरा गई। ट्रक से हुई टक्कर में बस चालक बाबूलाल घायल हो गया। घायल को कस्बे के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
रोडवेज बस के कंडक्टर राकेश कुमार यादव ने बताया कि उनकी बस के आगे चल रहे ट्रक के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया। बस चालक बाबूलाल ने ब्रेक लगाने की बहुत कोशिश की, लेकिन तब तक ट्रक से टकरा गई। चालक को छोड़कर किसी को भी चोटें नहीं आईं हैं।