फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करेर में अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, तीन को आई चोटें

विज्ञापन
करेर में हनुमान मंदिर के पास पलटा ट्रक। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
सलौणी (हमीरपुर)। स्थानीय कस्बे के साथ लगते करेर गांव में सड़क किनारे हनुमान मंदिर के पास सामान से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रक चालक और उसके दो साथियों को मामूली चोटें आई हैं। जिन्हें सलौणी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। बीते सोमवार को इस जगह टाइलों से लदा ट्रक भी पलट गया था। चार दिन में यहां यह दूसरा हादसा हो गया है। हालांकि, पुलिस में मामला दर्ज नहीं है। पुलिस सहायता कक्ष भोटा प्रभारी अजायब सिंह का कहना है कि इस बारे में सूचना नहीं मिली है। उधर, पेट्रोल पंप भोटा के पास गैस सिलिंडर से भरे टैंपो और कार की टक्कर में दोनों वाहनों को नुकसान हुआ है। हालांकि, इन वाहनों में सवारों को चोटें नहीं आई हैं। पुलिस सहायता केंद्र भोटा के प्रभारी अजायब सिंह का कहना है कि पुलिस की टीम मौके पर गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें