फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर जाम लगाकर कांग्रेस का प्रदर्शन, राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा

विज्ञापन
बस स्टैंड के पास सड़क जाम कर धरना प्रदर्शन करते कांग्रेसी। - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन
हमीरपुर। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सोमवार की दोपहर प्रदेश सरकार पर समाज विरोधी गतिविधियों का आरोप लगाकर बस स्टैंड तिराहे पर सांकेतिक जाम लगाकर प्रदर्शन किया। इसके बाद राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपते हुए भाजपा सरकार बर्खास्त कराने की मांग की।
विज्ञापन

कांग्रेस जिलाध्यक्ष नीलम निषाद ने कहा प्रदेश सरकार में शोषण, महंगाई, लूट चरम पर हैं। एक पखवारे से डीजल व पेट्रोल के दामों में प्रतिदिन बढ़ोत्तरी हो रही है। पशुधन के नाम पर करोड़ों के शासकीय बजट का बंदरबांट हो रहा है। हर मोर्चे पर सरकार विफल है। सरकार निर्दोषों को आरोपों में जेल भेजने का कुचक्र चला रही है।
ऐसी जन विरोधी सरकार को तत्काल बर्खास्त किया जाए। इस मौके पर मंजू कुशवाहा, लक्ष्मीकांत त्रिपाठी, मुकेश कुमार द्विवेदी, प्रदीप निषाद, शिवेंद्र यादव, धर्मेंद्र गुप्ता, जितेंद्र शरण द्विवेदी, बृजेश कुमार बादल आदि रहे।
विज्ञापन

शिक्षक भर्ती घोटाले में सीबीआई जांच हो
राठ। कांग्रेस अनुसूचित प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष गोविंद अहिरवार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम अशोक यादव को सौंपा। जिसमें शिक्षक भर्ती घोटाले में सीबीआई जांच की मांग की है।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य व अनुसूचित प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष गोविंद अहिरवार ने कहा प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार में डूबी है। 69 हजार शिक्षक भर्ती व पशुधन घोटाला इसका उदाहरण है। शिक्षक भर्ती घोटाले से प्रदेश के होनहार युवाओं में निराशा है।
रोजगार की उम्मीद लगाए बैठे युवा दुखी व आहत हैं। ज्ञापन देकर उन्होंने शिक्षक भर्ती व पशुधन घोटाले की सीबीआई जांच की मांग की है। युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष दुष्यंत राजपूत, पूर्व नगर अध्यक्ष रामप्रकाश शुक्ला, गजेंद्र कुमार, जितेंद्र राजपूत एडवोकेट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें