फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक से कुचलकर चालक की मौत, ग्रामीणों ने जाम लगाकर जताया विरोध, हत्या का आरोप

विज्ञापन
पत्योरा गांव की मोरंग खदान मार्ग में घटनास्थल पर लगी ग्रामीणों की भीड़। - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन
पत्योरा (हमीरपुर)। सुमेरपुर के पत्योरा खदान के पास सोमवार दोपहर ट्रक से एक चालक की कुचलकर मौत हो गई। इस मामले में आक्रोशित ग्रामीणों ने खदान के रास्ते पर जाम लगा दिया। एक खलासी ने चालक की पहचान घाटमपुर के पतारा गांव निवासी के रूप में की है। ग्रामीणों ने शव को नहीं उठाने दिया। चालक के परिजनों को बुलाया है।
विज्ञापन

पत्योरा के मजरा शिवरामपुर निवासी नीरज निषाद ने बताया सोमवार दोपहर शुरू हुई तो लोग बचने के लिए इधर उधर छिपकर बैठ गए। बारिश बंद होने पर खदान के रास्ते पर किसी का शव पड़ा देखा गया। इस पर बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने खदान संचालकों पर आरोप लगाते हुए जाम लगा दिया।
सुमेरपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। जहां आक्रोशित ग्रामीणों ने उसे शव उठाने नहीं दिया। ग्रामीणों ने खदान संचालकों पर चालक की हत्या करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग करने लगे। उधर पास में खड़े एक ट्रक के खलासी रिंकू पुत्र रामसागर निवासी पतारा थाना घाटमपुर ने चालक की शिनाख्त की है।
विज्ञापन

कहा चालक पतारा गांव का कल्लू पंडित है। चालक का चेहरा कुचला था। ग्रामीणों ने शव नहीं उठाने दिया। इस मामले में थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश यादव का कहना है चालक के परिजनों को बुलाया है। एक खलासी की तहरीर पर ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें