फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार युवकों को ट्रक ने मारी टक्कर, एक की मौत, शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे तीनों युवक

विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस में गमगीन बैठे मृतक नीरज के परिजन। - फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन
हमीरपुर। यमुना नदी के पार कानपुर नगर के सजेती में संचालित नेवली प्लांट में काम करने के बाद बाइक से शादी समारोह में शामिल होने जा रहे तीन युवकों को कानपुर सागर राष्ट्रीय राजमार्ग पर जवाहर नाला के पास ट्रक ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन

हादसे में तीनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। कानपुर से लौट रहे समाजसेवी ने एंबुलेंस से सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने एक को मृत घोषित कर दिया, जबकि दो घायलों को सदर अस्पताल रेफर किया है।
मुस्करा के मसगांव निवासी नीरज (24) पुत्र मलखान अपने चचेरे भाई करन (32) पुत्र मैकू के साथ कानपुर के असवारमऊ गांव के पास बन रहे नेवली प्लांट में राजमिस्त्री हैं। उनके साथ गांव का हिमांशु (27) पुत्र प्रभुदयाल बेलदार का काम करता है। रविवार को बिवांर थानाक्षेत्र के बंडा निवासी नीरज की बुआ की पुत्री की शादी थी।
विज्ञापन

वह शादी में शामिल होने के लिए चचेरे भाई व साथी के साथ बाइक से जा रहा था, रात करीब नौ बजे हाईवे पर जवाहर नाला के पास ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। जिसमें तीनों बाइक सवार घायल हो गए। चालक मौके से ट्रक लेकर भाग निकला। इसी बीच शहर निवासी समाजसेवी युगांक मिश्रा व सभासद सोनू कानपुर से रात में आ रहे थे।
युवकों को तड़पता देख एंबुलेंस बुलाई और सभी को सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने नीरज को मृत घोषित कर दिया, जबकि करन व हिमांशु की हालत गंभीर होने पर दोनों को कानपुर रेफर किया गया है। नीरज तीन भाई थे।
छोटे भाई अभिचंद्र ने बताया तीनों महाराष्ट्र के पूना में काम करते थे। लॉकडाउन के कारण 17 मई को लौटे थे। 15 दिन पूर्व तीनों नेवली प्लांट में काम करने लगे थे।

मृतक नीरज की फाइल फोटो।- फोटो : HAMIRPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें