फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माणाधीन वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का मुख्य सचिव कर सकते निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जल जीवन मिशन के कार्यों का जिलाधिकारी ने निरीक्षण किया। अधूरे कार्यों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी डा.चंद्र भूषण त्रिपाठी ने जल जीवन मिशन की पाइप पेयजल योजना के डब्ल्यूटीपी, इंटेकवेल, अवर जलाशय, सीडब्ल्यूआर, क्लियर वाटर राइजिंगमेन, वितरण प्रणाली, हाउस कनेक्शन आदि का कार्य देखा। उन्होंने संबंधित कार्यदायी संस्था के कर्मचारियों को निर्माण कार्य और तेज करने के निर्देश दिए। कहा कि इससे आच्छादित होने वाली ग्राम पंचायतों में घर-घर कनेक्शन उपलब्ध करा दिए जाएं। पत्योरा डांडा योजना से ब्लाक सुमेरपुर के साथ मौदहा क्षेत्र के गांवों को पानी उपलब्ध कराया जाना है। इस परियोजना को माह अक्तूबर से पहले पूरी करना है।
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे राजेश कुमार यादव, अपर जिलाधिकारी न्यायिक डॉ. नागेंद्र नाथ यादव, अधिशासी अभियंता जल निगम संदेश तोमर सहित अन्य संबंधित अधिकारी, कार्यदायी संस्थाओं के प्रोजेक्ट मैनेजर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें