भरुआ सुमेरपुर (हमीरपुर)। अमर उजाला फाउंडेशन के तत्वावधान में युग चेतना महाविद्यालय में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। उद्घाटन पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सिंह व अपर जिलाधिकारी डा. राजेश कुमार प्रजापति ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप जलाकर किया। इस मौके पर 36 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया जिसमें 15 लोगों ब्लड डोनेट किया। पुलिस अधीक्षक ने युवाओं को रक्तदान के प्रति जागरूक करते हुए बढ़ चढ़कर हिस्सा को प्रेरित किया। पर्यावरण संरक्षण समिति के सदस्यों ने प्रतिभाग करते हुए रक्तदान में पूर्ण सहयोग प्रदान किया।
अपर जिलाधिकारी डा. राजेश कुमार प्रजापति ने कहा कि रक्त दान करने से किसी तरह की कमजोरी नहीं आती बल्कि उतनी ही तेजी से रक्त की भरपाई हो जाती है। महाविद्यालय के प्रबंधक स्वामी नित्यानंद महाराज ने कहा कि रक्त की कोई जाति नहीं होती। किसी परिवार के बुझते हुए चिराग को अगर इन रक्तदाताओं का दिया ब्लड जान बचा ले तो इससे बड़ा पुण्य कार्य कोई नहीं है। पर्यावरण संरक्षण समिति की सदस्य कृष्णा सोनी ने महाविद्यालय की छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि समाज में बेटियों का अहम रोल है। उन्हें हर सामाजिक कार्य में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए।
पर्यावरण संरक्षण समिति के अध्यक्ष संतोष कुशवाहा ग्रीन मैन ने कहा कि जिस तरह जिंदगी के लिए रक्त की जरूरत होती है। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राध्यापक डा.स्वामी प्रसाद गुप्ता ने युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि आपका दिया हुआ रक्त किसी जरूरतमंद के काम आता है और उस परिवार से एक नया रिश्ता कायम हो जाता है। रेडक्रास सोसाइटी के सचिव जलीस खान ने कहा कि रक्त का कोई मजहब नहीं होता। यह किसी फैक्ट्री में नहीं बनता बल्कि एक व्यक्ति का रक्त दूसरे के काम आता है। इस मौके पर महाविद्यालय के प्राचार्य अनिल कुमार पांडेय, प्राध्यापक राजेंद्र चौधरी, अमित कुमार गुप्ता, कौशल किशोर, योगेश कुमार गुप्ता, अंजना श्रीवास्तव, अंजली मिश्रा, हिमांशु त्रिपाठी, आशीष कुमार, संजय कुमार, प्रदीप पालीवाल, मनीष, विवेक सिंह, प्रिया तिवारी तथा पर्यावरण संरक्षण समिति के सचिव राजेश सहारा, आशीष सिंह, मोनू सिंह, सोनू सिंह, अंजली सोनी सहित बड़ी संख्या में महाविद्यालय की छात्र छात्राएं मौजूद रहे। जबकि ब्लड बैंक की ओर से डा. अशोक, डा. कादिरी, डा. अमित सिंह वर्मा, एलटी हरेंद्र यादव व अरविंद सिंह, स्टाफ नर्स प्रियंका अवस्थी, लैब असिस्टेंट कुलदीप का सराहनीय योगदान रहा। संचालन पर्यावरण समिति के संरक्षक मुनीर खान ने किया। अमर उजाला से ब्यूरो चीफ राजेश सिंह, धर्मेंद्र खरे, अनुज पांडेय आदि मौजूद रहे।