फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली मिलन में उड़ा अबीर और गुलाल

Mon, 28 Mar 2016 11:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला हमीरपुर
विज्ञापन
होली मिलन समारोह में वंदना प्रस्तुत करती महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हमीरपुर। अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के तत्वावधान में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुमंत गुप्ता ने समाज के लोगों को संगठित होकर अपनी पहचान बनाने व राजनीति में सक्रिय भागीदारी दर्ज कराने को कहा।
विज्ञापन


राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि देश में वैश्य समाज की आबादी देश व प्रदेश में 16 फीसदी है। प्रदेश में 116 विधानसभाएं सीटें वैश्य बहुल हैं। फिर भी हम अपने समाज के विधायकाें का चुनाव नहीं कर पाते हैं। कहा कि जब किसी अन्य समाज के व्यक्ति की हत्या होती है तो सरकार अनुदान देती है लेकिन वैश्य भाई की जब हत्या होती है तो सरकार कुछ नहीं करती है। अध्यक्षता कर रहे रामनाथ गुप्ता ने कहा कि यह होली का त्योहार शिकवा शिकायत भूलने का है।

हमें सारे ईर्ष्या द्वेष मिटाकर एक दूसरे से मिलने का संदेश देती है। सेवानिवृत्त शिक्षक सीताराम, भाजपा जिलाध्यक्ष संत विलास शिवहरे, डा. उमेश, सत्येंद्र गोयल, सुनील गुप्ता, सुनील अग्रवाल, नीलम भारती, भावना गुप्ता, बृजकिशोर गुप्ता आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम की शुरुआत महिलाओं ने वंदना प्रस्तुत कर की।
विज्ञापन


कार्यक्रम का संचालन सुभाष मेरापुरी ने किया। इस मौके पर अशोक गुप्त मृगेंद्र ने अपनी रचना पढ़ी। वहीं नगर अध्यक्ष संजय गुप्ता के रिश्तेदार की आकस्मिक निधन पर कार्यक्रम के अंत में दो मिनट का मौन रखकर मृत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें