फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: आप ने शराब ऑफर पर सरकार को घेरा, सौंपा ज्ञापन

Sat, 29 Mar 2025 11:53 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मौदहा। आप कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने प्रदेश सरकार की शराब नीति के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को देकर एक बोतल के साथ एक फ्री की पेशकश का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष मनीष गुप्ता ने बताया कि योगी सरकार शराब को बढ़ावा देकर प्रदेश के युवाओं और समाज को नुकसान पहुंचा रही है। उन्होंने सरकार से शराब की बिक्री को नियंत्रित किए जाने की मांग की है। इसके बुरे प्रभावों से बचने के लिए सख्त कदम उठाए जाएं। नगर अध्यक्ष गुलाम मोहम्मद ने कहा कि ऐसे ऑफर समाज में नशा को और बढ़ावा देंगे। उन्होंने इस ऑफर को बंद करने की मांग की है। इस मौके पर जिला महासचिव सुनील शिवहरे, त्रिलोक चंद्र, अत्रि यादव, आदित्य प्रजापति, अनिल विश्वकर्मा, मो. साबिर, नरेंद्र कुमार, रविशंकर साहू, मो. अहमद, इमामुद्दीन आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें