मौदहा (हमीरपुर)। थानाक्षेत्र के मांचा गांव स्थित दुकान में बैठकर शराब पीने को लेकर दो युवकों में विवाद हो गया। एक पक्ष ने अपने कुछ साथियों को बुलाकर युवक के साथ मारपीट शुरु कर दी। इस दौरान आरोपी ने युवक के पीठ में चाकू घोंप दिया। हमले में घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। कोतवाली पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
कोतवाली थाना क्षेत्र के गांव मांचा निवासी जावेद अली पुत्र रहमत अली ने सोमवार को पुलिस को लिखित शिकायती पत्र देते हुए बताया कि बीते रविवार देर शाम को वह एक दुकान में बैठा था इसी दौरान गांव निवासी कुद्दूस अली, मजहर अली और असगर अली ने उसके साथ मारपीट शुरु कर दी। आरोप लगाया कि इसी दौरान असगर अली ने जेब से चाकू निकाल कर उसके पीठ में घोंप दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी सन्तोष कुमार सिंह ने बताया घायल को अस्पताल भेजकर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।