फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: छेड़खानी का विरोध करने पर युवक पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर

Sat, 07 Feb 2026 12:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मौदहा (हमीरपुर)। कस्बे के सोनी धर्मशाला के पास पुरानी रंजिश और छेड़खानी के विरोध को लेकर एक युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया गया। घायल युवक को गंभीर हालत में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

कन्हैया सोनी (21) पुत्र नारायण सोनी ने बताया कि धर्मशाला के पास वह मौजूद था, तभी आरोपी शेखर यादव ने अपने पिता और बाबा के साथ मिलकर धारदार चाकू से वार कर घायल कर दिया।
अस्पताल में उपचार के दौरान कन्हैया ने बताया कि आरोपी शेखर यादव पिछले काफी समय से उसकी बहन को परेशान कर रहा था। पिछले वर्ष भी इस मामले की शिकायत कोतवाली में दर्ज कराई थी, लेकिन पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। इसी कारण आरोपियों के हौसले बुलंद थे और जानलेवा हमला किया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें