फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: युवक ने आम के पेड़ से फंदा लगाकर जान दी

विज्ञापन
फोटो 14 एचएएमपी 10- मृतक बबलू की फाइल फोटो। परिजन
विज्ञापन
मौदहा (हमीरपुर)। कोतवाली क्षेत्र के सिजवाही गांव में सोमवार रात युवक ने गांव के बाहर आम के पेड़ से फंदा लगाकर जान दे दी। मंगलवार सुबह घटना की जानकारी होने पर परिवार में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने जांच-पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह गांव निवासी रामसजीवन बबलू (35) का शव गांव के बाहर पेड़ से लटका देख ग्रामीणों ने परिजन को सूचना दी गई। बबलू के बड़े भाई रज्जन ने बताया कि बबलू परिवार से अलग रहकर मजदूरी करता था। वह भूमिहीन था और मजदूरी से परिवार का भरण-पोषण करता था। परिवार में गर्भवती पत्नी चुनुबादी और चार वर्षीय बेटी हैं। कोतवाली प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मृतक के शराब का लती होने की बात सामने आई है। आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें