फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Sun, 14 Dec 2025 12:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सरीला (हमीरपुर)। चिकासी थाना क्षेत्र के जिगनी मार्ग पर शनिवार शाम हादसा हो गया। एक ट्रक ने क्रिकेट मैच खेलकर घर लौट रहे बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से भाग गया। पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन


बंगरा निवासी मृतक के भाई सुनील ने बताया कि उसका छोटा भाई कपिल (22) शनिवार को क्रिकेट मैच खेलने जालौन जनपद के जैसारी गांव गया था। देर शाम वह अपने दोस्तों के साथ बाइक से वापस लौट रहा था। इसी दौरान जिगनी मार्ग पर एक होटल में खाना खाने के लिए के जाने लगा तभी पीछे से आए ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्करलगते ही वह सड़क पर गिर पड़ा। बताया जा रहा कि उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। कपिल ने हेलमेट नहीं पहन रखा था।
विज्ञापन

थाना प्रभारी मयंक चंदेल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी राठ भेजा जा रहा है। ट्रक को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें