फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: ई-रिक्शा की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
फोटो23एचएएमपी- 32 मृतक की फाइल फोटो। स्रोत परिजन
विज्ञापन
हमीरपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को बाइक व तेज रफ्तार ई-रिक्शा की भिड़ंत में बाइक सवार युवक घायल हो गया। लोगों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से डॉक्टरों ने कानपुर रेफर कर दिया। रास्ते में युवक की मौत हो गई। घटना के बाद ई-रिक्शा चालक मौके से भाग गया।
विज्ञापन


सदर कोतवाली क्षेत्र के रमेड़ी मोहल्ला निवासी सतेंद्र द्विवेदी (42) उर्फ सानू पुत्र कैलाश द्विवेदी शनिवार दोपहर करीब एक बजे बाइक से काम करके घर लौट रहे थे। रमेड़ी तरौस मोहल्ले में वरदान गेस्ट हाउस के पास सामने से आए तेज रफ्तार ई-रिक्शा ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में सतेंद्र के सिर में गंभीर चोट आई और वह सड़क पर गिरकर बेहोश हो गए। मोहल्ले के लोगों ने सतेंद्र को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने कानपुर रेफर कर दिया। घायल के चचेरे भाई पंकज ने बताया कि कानपुर ले जाते समय रास्ते में ही सतेंद्र ने दम तोड़ दिया। कोतवाली प्रभारी रामआसरे सरोज ने बताया कि युवक की मौत की सूचना नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा और आरोपित चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।





कैंसर पीड़ित पिता के घर का बुझ गया दीपक
चचेरे भाई पंकज ने बताया कि सत्येंद्र अपने पिता का इकलौता बेटा था। लाइट मिस्त्री का काम करके वह परिवार का भरण पोषण कर रहा था। शनिवार को भी वह काम करके बाइक से घर लौट रहा था। घर से महज 100 मीटर की दूरी पर ही ई-रिक्शा से उसकी टक्कर हो गई। सत्येंद्र के पिता कैंसर से पीड़ित हैं और उसके एक 12 साल की बेटी है। वहीं हादसे में सत्येंद्र की मौत की खबर जब पिता को हुई तो वह छिन गया बुढ़ापे का सहारा कहकर फफक पड़े। बार बार वह बेहोश हो रहे थे। मौजूद लोगों ने उन्हें किसी तरह सांत्वना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें