फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: बंगरा गांव में फंदा लगाकर युवक ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
सरीला। जलालपुर थानाक्षेत्र के बंगरा गांव में शनिवार शाम एक युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। युवक का शव गांव से करीब एक किलोमीटर दूर रहटिया रोड स्थित खेत में नीम के पेड़ में लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। गांव निवासी मानसिंह ने पुलिस को बताया कि उसका छोटा भाई बाबू (40) अविवाहित था। वह परिवार के साथ रहता था और खेती-किसानी के साथ मजदूरी करता था।
विज्ञापन


तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। उसके नाम करीब दो बीघा जमीन है। घटना के समय वह खेतों में बकरियां चराने गया था। भाई ने ऐसा कदम क्यों उठाया उसे जानकारी नहीं है। सूचना पर आए उपनिरीक्षक अरविंद कुमार ने घटना स्थल की जांच-पड़ताल की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कहा कि घटना की जांच की जा रही है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें