फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: मां की तेरहवीं का सामान लेकर लौट रहे युवक को डंपर ने रौंदा

Sat, 17 Jan 2026 12:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुमेरपुर (हमीरपुर)। मां की तेरहवीं संस्कार का बाजार से सामान लेकर लौट रहे पैदल सवार युवक को अनियंत्रित डंपर ने रौंद दिया। उसकी मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन

कोतवाली अन्तर्गत कस्बे के पशु बाजार निकट निवासी चंद्रप्रकाश (22) शुक्रवार शाम को बाजार सामान लेने गया था। लौटते समय सब्जी मंडी चौराहे के पास सड़क पार करते समय अनियंत्रित डंपर ने रौंद दिया। सड़क हादसा देख आसपास के राहगीरों की भीड़ एकत्र हो गई। इसी दौरान चालक डंपर को छोड़कर मौके से भाग गया।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि चंद्र प्रकाश की मां शोभा की मौत हो जाने के बाद आज घर में तेरहवीं संस्कार होना था। रिश्तेदार व परिवार के लोग भी आए थे। तेरहवीं के लिए तैयारी हो रही थी। कार्यक्रम के दौरान किराना का कुछ सामान घट गया था। जानकारी होने पर वह बाजार सामान लेने के लिए गया था और हादसा हो गया। शोक में डूबे परिवार एक और कहर टूट गया। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी अनूप सिंह ने बताया कि भाई कैलाश की सूचना पर अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें