फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: छत से गिरकर युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सरीला। कस्बे के हटवारा मोहल्ला निवासी एक युवक की छत से गिरकर मौत हो गई। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। रवि कुमार (32) रविवार रात परिजन के साथ छत पर सो रहे थे।
विज्ञापन

सोमवार तड़के रवि उन्हें दरवाजे के बाहर सड़क पर घायल अवस्था में पड़ा मिला। परिजन उन्हें सीएचसी ले गए जहां डॉक्टरों ने रवि को मृत घोषित कर दिया। परिजन ने बताया कि छत पर रेलिंग नहीं थी। परिजन ने आशंका जताई कि लघुशंका के लिए उठते समय वह छत से नीचे गिर गए। रवि मजदूरी करता था। उनके परिवार में पत्नी अंजू, पांच वर्षीय बेटे नितिन और चार माह का बेटा मयंक है। जरिया थानाध्यक्ष दिनेश पांडेय ने बताया कि परिजनों की सूचना पर शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें