फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: ट्रैक्टर बैक करते समय ट्राली की चपेट में आकर युवक की मौत

Thu, 02 Apr 2026 12:37 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
भरुआ सुमेरपुर। गेहूं से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली को बैक करते समय ट्रैक्टर मालिक का पौत्र चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज को ले जाते समय रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

बांकी गांव निवासी गगन साहू (21) वर्ष गांव निवासी लल्लू शिवहरे का गेहूं लादकर उसके घर पर खाली करने गया था। वह ट्रॉली को बैक नहीं कर पा रहा था। तभी गांव निवासी रामू सिंह ने ट्रैक्टर बैक करने को कहा। इस पर गगन ने राम सिंह को ट्रैक्टर चलाने के लिए दे दिया और खुद जाकर ट्रॉली के पीछे खड़ा होकर साइड बताने लगा। तेजी के साथ ट्रैक्टर को बैक करने से गगन ट्रॉली की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे सदर अस्पताल ले गए। अस्पताल पहुंचने के पूर्व ही उसकी मौत हो गई। वह दो भाइयों एवं एक बहन में बड़ा था। बहन की शादी हो चुकी है। थानाध्यक्ष अनूप सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें