फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: कर्ज वसूली के लिए गए थे बैंक कर्मी, कमरे में आरोपी ने जमकर पीटे

Thu, 02 Apr 2026 12:35 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)

सार

जिला हमीरपुर में एक व्यक्ति ने कर्ज वसूलने आए दो बैंक कर्मियों को जमकर पीटा।  
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सदर थाना के तहत कर्ज की वसूली के लिए गए दो बैंक कर्मियों से मारपीट का मामला सामने आया है। मामले में एक बैंक कर्मी ने शिकायत दी है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


मामले में गांव वीरगांव, जिला माधेपूरा बिहार के प्रशांत कुमार ने शिकायत दी है। उन्होंने बताया कि वह वर्तमान में पंजाब नेशनल बैंक शाखा परोल में कार्यरत हैं। वह अपने सहकर्मी राजेंद्र पाल के साथ गांव डवरेहड़ा में एक घर पर कर्ज की वसूली के लिए गया था। यहां पर आरोपी की माता के कहने पर वह कमरे में बैठ गए।

आरोपी कमरे में आया और कुंडी लगाकर मारपीट करने लगा। आरोपी ने उनके साथ गाली-गलौज भी किया। इसके बाद काफी मशक्कत के बाद कुंडी खोली और कमरे से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। उन्होंने पुलिस से न्याय की मांग की है। एसपी बलवीर सिंह ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद मामले में जांच शुरू कर दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें