फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: महिला का शव फंदे से लटका मिला

विज्ञापन
फोटो 27 एचएएमपी 32- मृतका ओमवती की फाइल फोटो। स्रोत- परिजन
विज्ञापन
हमीरपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के केसरिया डेरा निवासी ओमवती (28) का शव फंदे से लटका मिला। भाई ने हत्या करने की आशंका जताई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंपा।
विज्ञापन


डेरा निवासी दीपू निषाद की पत्नी ओमवती (28) सोमवार की रात घर पर दो बेटों ऋषभ (8) और अभिषेक (5) के साथ सो रही थीं। सुबह परिजनों ने देखा तो वह फंदे में लटके मिलीं। आनन-फानन उन्हें नीचे उतारा गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। छिरका निवासी भाई राम ने बताया कि बहन की शादी 2017 में केसरिया डेरा निवासी दीपू के साथ की थी। सुबह उन्हें बहन की मौत की सूचना मिली। कोतवाल बिनोद कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या प्रतीत हो रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें