फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: खाद के लिए धक्का-मुक्की, वृद्ध किसान जमीन पर गिरा, बेहोश

Wed, 03 Dec 2025 01:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
भरुआ सुमेरपुर। एक पखवारे बाद सहकारी समितियों में यूरिया खाद आते ही किसानों की भीड़ उमड़ पड़ी। केंद्र प्रभारी को वितरण के लिए पुलिस बुलानी पड़ी। भीड़ अधिक होने के कारण धक्का मुक्की के दौरान एक वृद्ध किसान भोला प्रसाद जमीन पर गिरकर बेहोश हो गया।
विज्ञापन

मंगलवार को कस्बे के क्रय विक्रय सहकारी समिति एवं पीसीएफ किसान सेवा केंद्र में वितरण के लिए एक पखवारे बाद यूरिया खाद आई। खाद आने की जानकारी होते ही दोनों जगहों पर किसानों की भीड़ उमड़ पड़ी। किसानों के हंगामा करने पर क्रय विक्रय सहकारी समिति के सचिव शुभम त्रिपाठी ने पुलिस को बुलाया। पुलिस ने खड़े होकर टोकन वितरित कराए। एक टोकन में चार बोरी यूरिया किसानों को बांटी गई। सचिव ने बताया कि यूरिया की कोई दिक्कत नहीं है और पर्याप्त मात्रा में आ रही है। किसान वितरण में अव्यवस्था पैदा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें