- पठानपुरा में नलकूप से जोड़ी जा रही है नई पाइप लाइन
फोटो 22 एचएएमपी 16- पाइप लाइन डालने के लिए खोदाई करते श्रमिक। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
राठ (हमीरपुर)। पठानपुरा मोहल्ले में दो साल से गंदे पानी की समस्या झेल रही चार हजार की आबादी के लिए खुशखबरी है। नगर पालिका के फंड से जल संस्थान नई पाइप लाइन बिछा रहा है। यह लाइन नलकूप से जोड़े जाने पर भरपूर पेयजल आपूर्ति होगी।
नगर के पठानपुरा मोहल्ला लीलावती विवाह घर के आसपास की बस्ती व पूर्व मंत्री धूराम चौधरी आवास के पीछे की बस्ती में पेयजल समस्या है। करीब दो साल से जलसंस्थान की पाइप लाइन से आए दिन गंदा पानी आता रहता है। कई बार मोहल्ले के लोगों ने शिकायत की पर समस्या का स्थाई समाधान नहीं हो पाया था। नगर पालिका अध्यक्ष श्रीनिवास बुधौलिया ने इस समस्या का संज्ञान लिया। नगर पालिका से मोहल्ले में पेयजल आपूर्ति के लिए जलसंस्थान को 80 लाख रुपये दिए गए। इस धनराशि से बीते वर्ष नलकूप लगा था और जलापूर्ति शुरू करा दी गई थी। नलकूप से करीब बीस हजार की आबादी को पेयजल मिल रहा है। वहीं इन दोनों बस्तियों में पुरानी पाइप लाइन से ही जलापूर्ति हो रही थी। जिससे गंदे पानी की समस्या बराबर बनी हुई थी। नगर पालिका ने जल संस्थान को 385000 रुपये दिए। जल संस्थान ने नई पाइप लाइन डालने का काम शुरू करा दिया है। जेई सुनील कुमार यादव ने बताया कि लीलावती विवाह घर के पास की बस्ती में पाइप लाइन डालने का काम पूरा हो गया है। दो दिन में पेयजल आपूर्ति शुरू करा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि अब गंदे पानी की समस्या नहीं होगी।
-
अधर में लटकी मौदहा बांध पेयजल परियोजना
वर्ष 2013 में मौदहा बांध पेयजल योजना की घोषणा की थी। जिसमें मौदहा बांध से पाइल लाइन द्वारा नगर में पेयजल आपूर्ति होनी है। 94 करोड़ 34 लाख की वाटर ट्रीटमेंट परियोजना में मौदहा बांध में इंटकवेल, वाटर ट्रीटमेंट प्लांट, नगर में 3 ओवरहेड टैंक व 121 किलोमीटर पाइप लाइन बिछाई जानी है। जून 2017 में वित्तीय मंजूरी मिली थी। 2018 में दस करोड़ व इसके बाद दूसरी किस्त के रूप में 10 करोड़ जारी हुए। बीस करोड़ की धनराशि से बमुश्किल 20 प्रतिशत काम हुआ है। जबकि जून 2020 में योजना को पूरा करने का टार्गेट रखा गया था। इसके बाद धन के अभाव में परियोजना कार्य ठंडे बस्ते में डाल दिया गया।
फोटो 22 एचएएमपी 17- शैल द्विवेदी। संवाद
पेयजल समस्या से निजात मिलने की उम्मीद
मोहल्ले के शैल द्विवेदी ने बताया कि पेयजल समस्या से जूझ रहीं थीं। मोहल्ले के लोगों ने कई बार धरना प्रदर्शन किया और ज्ञापन दिए। अब जाकर नई पाइप लाइन डली है। पेयजल समस्या से निजात मिलने की उम्मीद है।
फोटो 22 एचएएमपी 18- रंजीत राजपूत। संवाद
एक दिन छोड़कर होती है पेयजल आपूर्ति
रंजीत राजपूत ने बताया कि एक दिन छोड़ कर पेयजल आपूर्ति होती है। पुरानी जर्जर पाइप लाइन से अधिकांश गंदा व बदबूदार पानी आता है। नई पाइप लाइन डलने से समस्या के स्थाई समाधान की उम्मीद है।
फोटो 22 एचएएमपी 16- पाइप लाइन डालने के लिए खोदाई करते श्रमिक। संवाद
फोटो 22 एचएएमपी 16- पाइप लाइन डालने के लिए खोदाई करते श्रमिक। संवाद