फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: कच्ची दीवार ढही, मलबे के नीचे दबे मासूम की मौत

Sun, 01 Mar 2026 12:25 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मौदहा (हमीरपुर)। कोतवाली अंतर्गत खंडेह गांव में शनिवार दोपहर को एक निर्माणाधीन कच्ची दीवार अचानक भर-भराकर ढह गई। वहीं पास खेल रहा किशोर ढही दीवार की चपेट में आ गया। हादसे में मासूम की मौके पर मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि मासूम घर की इकलौता पुत्र है।
विज्ञापन

खंडेह गांव निवासी संतोष कुमार अपने घर का निर्माण करवा रहे हैं। शनिवार को पुराने भवन को मजदूरों से तोड़ने का काम किया गया। अचानक एक कच्ची दीवार भर-भराकर ढह गई। पास खेल रहा किशोर आशीष (09) पुत्र मातादीन ढही दीवार के मलबे के नीचे दब गया। चीख-पुकार के बीच ग्रामीणों ने मलबा हटाते हुए घायल आशीष को बाहर निकाला। परिजन उसे लेकर सीएचसी पहुंचे वहां डॉक्टर ने मासूम को मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि आशीष गांव स्थित प्राथमिक पाठशाला में कक्षा तीन का छात्र रहा है। इस संबंध में इचौली चौकी प्रभारी मनोज पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें