फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: फार्मर रजिस्ट्री होगी किसानों की डिजिटल पहचान

Sun, 01 Mar 2026 12:23 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। किसानों को फार्मर रजिस्ट्री के प्रति जागरूक करने के लिए प्रयास किया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को जिलाधिकारी घनश्याम मीना ने कहा कि फार्मर रजिस्ट्री से किसानों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लेने, न्यूनतम समर्थन मूल्य पर कृषि उत्पाद बेचने और फसल नुकसान की स्थिति में मुआवजा प्राप्त करने में सुविधा मिलेगी। साथ ही प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ भी आसानी से मिल सकेगा। किसान जन सुविधा केंद्र, कृषि सहायक, पंचायत सहायक और राजस्व विभाग के लेखपाल से संपर्क कर किसान अपनी फार्मर रजिस्ट्री बनवाए। इसके लिए आधार कार्ड, खतौनी और आधार से लिंक मोबाइल नंबर आवश्यक होगा। इस दौरान उप कृषि निदेशक डॉ. प्रमोद कुमार, अतिरिक्त उपजिलाधिकारी राजकुमार गुप्ता सहित अन्य विभागीय कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें