फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: नोएडा में गिरफ्तार किसानों की शीघ्र रिहाई की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
टड़ियावां/बिलग्राम। नोएडा में गिरफ्तार किसानों की शीघ्र रिहाई की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) की ओर से ज्ञापन सौंपा गया।
विज्ञापन

टड़ियावां में थाने पर भाकियू (टिकैत) के जिलाध्यक्ष प्रगट सिंह, धर्मेंद्र प्रताप सिंह, यदुवीर सिंह, आकाश कुमार व बालकराम ने थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपा। मांग की कि ग्रेटर नोएडा में तीन दिसंबर को गिरफ्तार किए गए भाकियू पदाधिकारियों को शीघ्र रिहा किया जाए। किसानों काे शीघ्र ही यूरिया खाद की उपलब्धता सुनिश्चित कराई जाए। इस मौके पर रामप्रताप सिंह, राघवेंद्र सिंह, शिवम सिंह, राजपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

बिलग्राम प्रतिनिधि के अनुसार, भाकियू टिकैत के मंडल उपाध्यक्ष राज बहादुर सिंह थाना प्रभारी उमाकांत दीपक को मुख्यमंत्री संबोधित ज्ञापन सौंपा। मांग की कि नोएडा में धरना दे रहे किसानों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनकी शीघ्र रिहाई की जाए। मंडल उपाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर जिले भर में धरना दिया जा रहा है। जब तक गिरफ्तार किसानों की रिहाई नहीं होगी तब तक धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा। इस दौरान अनुराग कुमार, राज कुमार, चमन, खुशनूर, श्याम लाल, श्रीकांत किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें