फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: बिना मान्यता विद्यालय संचालन पर एक लाख का जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
सरीला (हमीरपुर)। सरीला के बरहरा गांव में बिना मान्यता विद्यालय संचालित करने के मामले में बीएसए आलोक सिंह ने बड़ी कार्रवाई की है। श्री ब्रह्मानंद बाल विद्यालय के प्रधानाचार्य व प्रबंधक पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। साथ ही संचालन बंद न करने पर प्रतिदिन 10 हजार रुपये का अतिरिक्त अर्थदंड वसूलने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन





बीएसए को मिली शिकायत पर विभागीय जांच में पाया गया कि यह विद्यालय कक्षा एक से आठ तक चल रहा है जबकि मान्यता केवल कक्षा एक से पांच तक दूसरे भवन के लिए है। प्रबंधन को पूर्व में कई नोटिस जारी कर कक्षाएं बंद करने व छात्रों का नजदीकी मान्यता प्राप्त स्कूल में प्रवेश कराने के लिए कहा गया था लेकिन इसका पालन नहीं हुआ।




निर्देशों की अवहेलना को गंभीर बताते हुए बीएसए ने जुर्माने की राशि कोषागार में जमा करने का आदेश दिया है। बीईओ आशीष चौहान ने बताया कि नोटिसों की अनदेखी पर उपजिलाधिकारी सहित अधिकारियों को वसूली के लिए पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें