फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घटना से चंद घंटे पहले सवा लाख कीमत के आए थे गुब्बारे व अन्य सामान

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। शहर के व्यस्ततम सूफीगंज चौराहा स्थित मां चौरा गिफ्ट एवं कास्टमेटिक सेंटर में गुरुवार की शाम करीब छह बजे शार्ट सर्किट से लगी आग से कुछ समय पहले करीब सवा लाख रुपये कीमत के गुब्बारे व अन्य सामान आए थे। ये भी आग की भेंट चढ़ गए। शुक्रवार को लेखपाल ने मौके पर जाकर जायजा लिया। उधर पीड़ित दुकानदार के हर सहयोग के लिए नगर व्यापार मंडल ने मदद की बात कही है।
विज्ञापन

दुकानदार उत्कर्ष पुरवार बाहर गए हुए थे। उनकी मां रेनू पुरवार दुकान में थी। शार्ट सर्किट के बाद निकली चिंगारी से लगी आग को दुकान में काम करने वाले दीपक व अन्य आग को बुझाने का भरसक प्रयास किया, मगर आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था। आग बुझाने में चार लोग झुलसे भी थे। गिफ्ट सेंटर की तीसरी मंजिल में दुकानदार का घर होने से घरेलू सिलिंडर भी फट गया था।
इससे एक दीवार में बड़ा छेद हो गया, जबकि एक मंजिल की छत में भी दरारें आ गई हैं। गुरुवार की रात करीब साढ़े नौ बजे तक दमकल कर्मी रेस्क्यू अभियान में लगे रहे थे। इसके बाद इस क्षेत्र की बिजली आपूर्ति शुरू कराई।
विज्ञापन

दुकानदार ने बताया कि लेखपाल दयाराम आग से हुए नुकसान का जायजा ले गए हैं। लेखपाल ने बताया कि कि वह रिपोर्ट एसडीएम को देंगे। दुकानदार ने बताया कि गुरुवार को ही करीब सवा लाख रुपये कीमत के गुब्बारे आदि सामान कानपुर से आया था। जिसे दुकान में ही रखवाया गया था। बताया कि जन्माष्टमी, रक्षाबंधन त्योहार को देेखते हुए सामान कानपुर से लाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें