फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: हाईवे पर टकराए डंपर और दूध वाहन, एक चालक की मौत

Thu, 21 May 2026 12:36 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
भरुआ सुमेरपुर (हमीरपुर)। नेशनल हाईवे 34 बुधवार तड़के करीब 3:30 बजे फैक्टरी एरिया पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार डंपर और अमूल दूध के वाहन की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दुग्ध वाहन के चालक की मौत हो गई।
विज्ञापन





गिट्टी से लदा डंपर महोबा से कानपुर की ओर जा रहा था। वहीं अमूल दूध का वाहन माती कानपुर देहात से महोबा की तरफ आ रहा था। फैक्टरी एरिया पेट्रोल पंप के पास ओवरटेक के दौरान दोनों वाहन अनियंत्रित होकर आमने-सामने टकरा गए। हादसे में दुग्ध वाहन के परखच्चे उड़ गए। वाहन चालक अनिल कुमार (38) पुत्र बलवान दास निवासी भोगनीपुर अकबरपुर कानपुर देहात गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने एंबुलेंस से उसे पीएचसी भेजा जहां से सदर अस्पताल रेफर किया गया।

वहां पहुंचने पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। डंपर चालक मौके से भाग निकला। हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात सुचारु कराया। पुलिस ने दोनों वाहन स्वामियों और मृतक के परिजनों को सूचना दी है। हादसे के दौरान दूध वाहन में लदे पैकेट सड़क पर बिखर गए। थानाध्यक्ष योगेश तिवारी ने बताया कि मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। वहीं दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें