फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: कार ने स्कूटी सवार बैंक मैनेजर को मारी टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र में एसपी कार्यालय के पास तेज रफ्तार कार ने पंजाब नेशनल बैंक के मैनेजर को टक्कर मार दी। गनीमत रही कि बैंक मैनेजर बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन


मैनेजर मयंक सचान स्कूटी से कहीं जा रहे थे। इसी दौरान एसपी कार्यालय के पास अनियंत्रित कार ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मारी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार स्कूटी के ऊपर चढ़ गई। हालांकि मैनेजर ने किसी तरह खुद को बचाया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और कार चालक को हिरासत में ले लिया और दोनों पक्षों को थाने ले जाया गया। सदर कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच आपसी समझौता हो गया है। कार चालक ने क्षतिग्रस्त स्कूटी की मरम्मत कराने की जिम्मेदारी ली है। हादसे में किसी भी पक्ष को कोई चोट नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें